रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | एसएसपी हरिद्वार द्वारा सोशल मीडिया पर हवाबाज़ी कर दबंगई दिखाने वालों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने हेतु दिए गए । उक्त निर्देश के क्रम में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपित रंजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खड़ंजा थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*आरोपित का नाम पता*
रंजीत पुत्र जगपाल निवासी ग्राम खड़ंजा थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
















Leave a Reply