रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | शिकायतकर्ता संजय मौर्या द्वारा सूचना दी गई कि रात के वक्त अपना कार्य पूर्ण कर अपने घर की तरफ जा रहे दीपेन्द्र कुमार पर कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया ने घनश्याम पेन्टर (पुरानी तहसील रुड़की) के घर के सामने देशी तमन्चे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 104/2026 अन्तर्गत धारा 109, बीएनएस व 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया था तथा ठोस पतारसी सुरागरसी के जरिये घटना के दिन से ही फरार चल रहे आरोपी कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया को माधोपुर अण्डरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई। आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम ने एक देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद किया । बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 3/25 शस्त्र अधि0 का इजाफा किया गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*पकड़ा गया आरोपित-*
कृष्णा अग्रवाल उर्फ कन्हैया पुत्र सुनील उर्फ काका निवासी पश्चिमी अंबर तालाब कोतवाली गंगनहर हरिद्वार
*बरामदगी-*
एक देशी तमचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस















Leave a Reply