हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्यवाही, 05 दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | पूर्व में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी तथा लड़ाई झगड़ा होने पर दोनों पक्षों द्वारा थाना सिडकुल पर प्रार्थना पत्र दिए गए थे। दोनों पक्षों को थाना सिडकुल में पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान दोनो पक्षो के व्यक्ति थाना हाजा पर एक दूसरे के साथ आमदा फौजदारी पर उतारू हो गए व हो-हल्ला करने लगे। दैनिक अधिकारी द्वारा दोनो पक्षो को काफी समझाय़ा बुझाया गया किन्तु यह नही माने और एक दूसरे को मरने- मारने पर उतारू हो गए । उपरोक्त व्यक्तियों को धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया आज न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

*विवरण आरोपित-*
1-शोभित पुत्र मुंशी लाल निवासी ग्राम उदारा थाना मितौली जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-22 वर्ष,
2-अनिल पुत्र राजाराम निवासी देवी थाना थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-19 वर्ष,
3-सुग्रीव पुत्र मुकेश निवासी ग्राम मोहल्ला कोटकला थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-25 वर्ष,
4-राजीव पुत्र राकेश निवासी ग्राम मोहल्ला कोटकला थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-28 वर्ष,
5-गौरव पुत्र रामसागर निवासी मुम्मरपुर थाना हरदोई जिला हरदोई उ0प्र0 हाल पता महादेवपुरम थाना सिडकुल उम्र-37 वर्ष,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *