न्यायालय के आदेश पर रानीपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को दबोचा युवती के साथ छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास व तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वादी निवासी सुमननगर, रानीपुर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी वाजिद व उसके साथी द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी गई । सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी की तलाश की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय से NBW प्राप्त किया गया । रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर मार्ग से आरोपी वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम राजपुर, रानीपुर (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लिया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती से दोस्ती का प्रयास किया था, मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश की, लेकिन विरोध होने पर तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया । आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
वाजिद पुत्र मेहबूब, निवासी ग्राम राजपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)

*बरामदगी*
एक अदद तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस

*आपराधिक इतिहास*
मुक़दमा अपराध संख्या-277/25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *