रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर परिसर में आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी में सी०एल०जी मेंबर व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर द्वारा सभी सी०एल०जी० मेंबर व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ईद के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आपसी सौहार्द बनाये रखने व पुलिस/प्रशासन के साथ सहयोग करने अपील की गई । गोष्ठी में मौजूद व्यक्ति द्वारा भी ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराएं जाने एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया ।
















Leave a Reply