नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई, अपराध में शामिल 04 आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर में वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, के साथ आरोपियो द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया । तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया । आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.)
2. आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार
3. शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार
4. उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *