SO पुरोला द्वारा ग्राम प्रधान, प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ की गयी मीटिंग अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था पर की चर्चा ।

उत्तरकाशी | अपराधों नियंत्रण, कानून, शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय उत्तरकाशी के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरोला, दीपक सिंह कठैत द्वारा थाना पुरोला पर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियो नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान थानाध्यक्ष दीपक कठैत द्वारा सभी से क्षेत्र की अपराध, कानून एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर फीडबैक के साथ कानून, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा सभी को साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, महिला/ बाल अपराधों व बाल विवाह के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने के साथ डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की उपयोगिता बतायी गयी। साईबर जागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किए गए । ग्राम प्रहरियों को को अपने-अपने ग्राम क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दूरभाष अथवा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध करवाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी समन्वय, सहयोग evशांति व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *