पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया कोतवाली ऊखीमठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।

गुप्तकाशी | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी थानों एवं चौकियों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, आज पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने कोतवाली ऊखीमठ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुरूप कोतवाली स्तर पर अभिलेखों, शस्त्रों और अनुशासन की स्थिति का जायजा लेना रहा ।

• ​शस्त्र एवं कोतवाली परिसर का निरीक्षण – कोतवाली पहुंचने पर सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार करने के पश्चात क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रागार का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने आवंटित शस्त्रों की साफ-सफाई और रख-रखाव को मानक के अनुरूप पाया। साथ ही, मौके पर मौजूद पुलिस बल से शस्त्रों के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके उपरान्त कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय और कर्मचारी बैरकों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मालखाने में रखे मालों का निरीक्षण कर लम्बित मालों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
• ​अभिलेख एवं CCTNS समीक्षा – कार्यालयी अभिलेखों और रजिस्टरों के रख-रखाव की बारीकी से जांच की गई। CCTNS कार्यालय के निरीक्षण के दौरान समस्त पत्रावलियां व्यवस्थित पाई गईं। क्षेत्राधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समय से पूर्ण की जाएं और अभिलेखों को निरंतर अपडेट रखा जाए।
• ​केदारनाथ यात्रा व आपदा प्रबंधन – आगामी श्री केदारनाथ यात्रा सीजन को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उन्होंने आपदा सहित कोतवाली को आवंटित उपकरणों की उपयोगिता परखी। उन्होंने नियुक्त कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति हर समय सतर्क रहने और यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया।
• ​अपराध समीक्षा एवं पुलिस बल का सम्मेलन – निरीक्षण के पश्चात आयोजित पुलिस सम्मेलन में क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों का क्राइम ओ.आर. लिया। उन्होंने लम्बित विवेचनाओं और जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

​इस अवसर पर एसएचओ मनोज नेगी, एसएसआई प्रदीप चौहान, एसआई पूजा सहित कोतवाली ऊखीमठ का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *