नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के सख्त निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डायल-112 के माध्यम से कॉलर सुनीता पत्नी सुरेश लाल, निवासी निकट गोठ, हरिनगर तल्लीताल, नैनीताल द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र आकाश कुमार बाल्मिकी, जो नशे का आदी है, उनके साथ मारपीट कर रहा है।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-*
सूचना प्राप्त होते ही थाना तल्लीताल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आकाश कुमार बाल्मिकी से पूछताछ व तलाशी ली गई, जिसमें उसके कमरे से सिगरेट की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.03 ग्राम अवैध स्मैक तथा नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट बरामद किया गया।
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त*
आकाश कुमार बाल्मिकी पुत्र सुरेश लाल निवासी निकट गोठ, हरिनगर तल्लीताल, नैनीताल, उम्र 27 वर्ष।
*🔹 बरामदगी*
अभियुक्त के कब्जे से 1.03 ग्राम अवैध स्मैक एवं नशा करने में प्रयुक्त 10 रुपये का नोट बरामद किया गया
















Leave a Reply