नवरात्रों प्रारंभ से एक दिवस पूर्व एवं प्रचलित रमजान के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी (CEIR) के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को हरिद्वार पुलिस ने दिया नवरात्रों का तोहफा ।

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल एवं अन्य माध्यम से खोए हुए 120 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पचास लाख (5000000 रुपये) है । खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए। बरामद मोबाइल फोन में से 37 मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी *गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आन्ध्र-प्रदेश, पं9जाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, J&K आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए* जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा*कोरियर सर्विस के माध्यम से* मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे । खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया । हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर आपका भी कोई मोबाइल खो जाता है तो इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें हरिद्वार पुलिस प्रयास करेगी कि आपके मोबाइल जल्दी से जल्दी ढूंढ कर आपको उपलब्ध कराएगी आप धैर्य रखें |

*रिकवर मोबाईल फोन का विवरण*
1-VIVO- 21
2-OPPO-19
3-SUMSUNG-11
4-REALMI-24
5-MOTO-09
6-REDMI-16
7-ONEPLUS-10
8-TECNO-02
9-POCO-03
10-XOMI-02
11-IQ-03

*कुल बरामद मोबाईल फोन=120, जिनकी कीमत लगभग 5000000/-Rs (पचास लाख रुपये)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *