
रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर आज वार्षिक निरीक्षण के लिए थाना झबरेड़ा पहुंचे। उनके थाना आगमन पर मौजूद एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा सेरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्द द्वारा सलामी दी गई । निरीक्षण की औपचारिक शुरुआत करते हुए श्री भुल्लर द्वारा थाना प्रांगण, कार्यालय, कर्मचारी बैरक, भोजनालय आदि स्थानों को चैक करते हुए सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके साथ ही थाना प्रभारी को गर्मियों की शुरुआत से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, किटनाशकों के छिड़काव एवं शौचालयों की निरंतर सफाई किए जाने के संबंध में निर्देशित किया । थाना कार्यालय स्टॉफ से बात करते हुए एसएसपी द्वारा विभिन्न दस्तावेज, रजिस्टर व सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को चैक किया गया तथा नियमित रुप से रजिस्टरों को अपडेट रखने एवं निस्तारित शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय से संबंधित कार्यालयों को प्रेषित करने तथा सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट से जुड़े किसी भी उपकरण की आवश्यकता होने पर पत्राचार करने के निर्देश दिए गए | थाना प्रांगण में उपलब्ध अस्लाह का निरीक्षण करते हुए एसएसपी द्वारा जवानों से उक्त अस्लाह को खोलने-जोड़ने की कार्यवाही करते हुए हेड मोहर्रिर को निरंतर अस्लाह सफाई व प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए । मालखाना का निरीक्षण करते हुए भुल्लर द्वारा माल मुकदमाती को वर्षवार व क्रमवार सही तरीके से रखने, आबकारी अधिनियम से जुड़े माल मुकदमाती के अल्पीकरण, निर्णित माल मुकदमाती के निस्तारण एवं लावारिस वाहनों की निलामी के लिए पत्राचार हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशत करते हुए थाना प्रभारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी । निरीक्षण उपरांत एसएसपी हरिद्वार द्वारा नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का उद्घाटन कर उक्त भोजनालय थाने में नियुक्त कर्मचारियों को समर्पित किया गया व सैनिक सम्मेलन लेते हुए जवानों की कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी कर समस्याओं के निवारण के उपाय किए गए। विवेचकों से बात करते हुए कप्तान द्वारा प्राप्त विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर निश्चित समयावधि में निस्तारण करने व थाना प्रभारी को निश्चित समयावधि में ओआर लेकर प्रगति की जानकारी करने के निर्देश दिए गए ।














Leave a Reply