आगामी ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गया गोष्ठी का आयोजन सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई गोष्ठी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | कोतवाली ज्वालापुर प्रांगण में सीओ ज्वालापुर संजय चौहान व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में निवासरत सभी समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/ मौलवी/इमाम/सी.एल.जी मैम्बर्स/ पार्षदों/व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्यों की मौजूदगी में थाना प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में मौजूद लोगों को ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की गई साथ ही साफ-सफाई/यातायात व्यवस्था/नमाज़ को दौरान रोड बाधित न करने एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कहा गया । सीओ ज्वालापुर द्वारा बताया गया सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी की धार्मिक भावना को आहत पहुंचे। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस तरह की कोई पोस्ट या भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली गयी तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । सभी मौजूद व्यक्तियों द्वारा ईद-उल-फितर को सकुशल संपन्न कराएं जाने हेतु शासन प्रशासन को पूरा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *