SSP हरिद्वार द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा, हाइकोर्ट सेल, एसआईएस, डीसीआरबी, गौवंश सैल का वार्षिक निरीक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय की प्रधान लिपीक शाखा, हाइकोर्ट सेल, एसआईएस, डीसीआरबी, गौवंश सैल का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम शाखा में सभी स्टाफ से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की जानकारी ली गई किस कर्मचारी द्वारा क्या काम किया जा रहा है उसके अभिलेखों को चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ अभिलेख अपूर्ण पाये गये जिसपर सम्बन्धित शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया कि वह सात दिवस के भीतर अभिलेखों को पूर्ण करें तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय को निर्देशित किया कि हर तीन माह में कार्यालय शाखाओं के कार्यों की समीक्षा कर जो कार्य अपूर्ण है उसे पूर्ण कराते हुए अनुपालन से अवगत कराना सुनिश्चित करें । ड़ीसीआरबी शाखा के निरीक्षण के दौरान प्रभारी ड़ीसीआरबी शाखा को निर्देशित किया गया कि अपराध से सम्बन्धित ड़ोजियर को अपड़ेट करें। तथा शाखा में नियुक्त कर्मचारियों को अलग -अलग जिम्मेदारी निर्धारित करें जिससे की कार्यों में पार्दशिता के साथ -साथ सभी के कार्य अध्यावधिक रहें। साथ ही नेफिस में थानों से आने वाले अभियुक्तों का सही प्रकार से फिंगर प्रिन्ट एंव रेटिना स्टेनर सही प्रकार से किया जाये जिससे की सही अभियुक्तों की पहचान हो सके । एसआई एस शाखा में प्रचिलित विवेचनाओं के अवलोकन से देखा कि कुछ विवेचनाओं में समय से ज्यादा लम्बित चल रही है जिसमें प्रभारी एसआईएस एंव परिवेक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह पार्दशिता के साथ निर्धारित समयाअवधि में गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करे जिससे की पीड़ित को न्याय मिल सकें । एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी कार्यालय में नियुक्त कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया की वह कार्यालय में समय से आकर अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा शाखा प्रभारी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसको पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे । उक्त अवसर पर एसपी क्राइम सुश्री निशा यादव, CO ऑफिस सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी व CO ज्वालापुर संजय चौहान CO प्रशिक्षु अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *