रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 476/25, पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपी को हिसार, हरियाणा से हिरासत में लिया गया | आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
*नाम पता आरोपित*
मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान संख्या 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, जनपद हिसार (हरियाणा)
















Leave a Reply