शांति व्यवस्था भंग करने पर 02 व्यक्तियों को भगवानपुर पुलिस ने किया दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, सीएससी सेंटर, होटल-ढाबों व कैफे आदि में अलग-अलग टीमों का गठन कर व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में कस्बा भगवानपुर स्थित रेस्टोरेंट एवं कैफे का सत्यापन किया जा रहा था। सत्यापन के दौरान पेरिस कैफे/रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई, जहां दो व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए एक-दूसरे पर मारपीट पर उतारू थे । मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस के सामने ही आमदा-फसाद हो गए | शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी संभावित संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु दोनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1. समीर पुत्र नसीम, निवासी शाहपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
2. तनवीर पुत्र अलीम, निवासी डाडाजलालपुर, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *