पुलिस आवासीय कॉलोनियों में उत्कृष्ट कोटि की साफ-सफाई रखने वाले पुलिस परिवारों को SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया सम्मानित ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा होली पर्व के अवसर पर पुलिस आवासीय भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का वार्षिक प्रतिस्पर्धा आयोजित करवायी गयी थी । भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा के निरीक्षण हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार जी के नेतृत्व में एक निर्णायक मण्डल समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रतिसार निरीक्ष शिव कुमार, निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक गीता सदस्य नामित किया गया था । निर्णायक मण्डल समिति द्वारा पुलिस लाइन, कोतवाली उत्तरकाशी तथा लदाड़ी की आवासीय कॉलोनियों में स्थित पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का वार्षिक प्रतिस्पर्धात्मक निरीक्षण किया गया। मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासीय भवनों में स्वच्छता, रख-रखाव एवं सजावट का अवलोकन किया गया। समिति द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवासों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया ।

आवासीय भावनो में उत्कृष्ट साफ-सफाई एवं साज-सज्जा हेतु निम्न पुलिस परिवार को आज 16 मार्च 2026 को *SP उत्तरकाशी महोदया* द्वारा सम्मानित किया गया।

1. प्रथम स्थान – हे0का0 जयपाल, पुलिस लाईन, उत्तरकाशी।
2. द्वितीय स्थान- हे0का0 मुकेश शाह, पुलिस लाईन उत्तरकाशी।
3. तृतीय स्थान- कानि० राजी बिष्ट, पुलिस लाईन उत्तरकाशी।

*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगणों के आवासीय भवनों में उत्कृष्ट सफाई हेतु चयनित कार्मिक।*

1. प्रथम स्थान – रीता कण्डारी, पुलिस लाईन उत्तरकाशी
2. द्वितीय स्थान- कुंवारी देवी, कोतवाली उत्तरकाशी
3. तृतीय स्थान- कमल पवार, पुलिस लाईन उत्तरकाशी
4. तृतीय स्थान- रौशन गैरोला, पुलिस लाईन उत्तरकाशी

SP उत्तरकाशी* द्वारा सभी जवानों एवं कर्मियों को शुभकामनायें देते हुये बताया गया की इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य पुलिस आवासीय परिसरों में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *