रुद्रप्रयाग | जनपद पुलिस ने सेवा और सुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स बरामद कर उन्हें वापस सौंपा । रणवीर सिंह पुत्र रतन सिंह, मूल निवासी संगूर, पंजाब हाल निवासी तूना रोड, रुद्रप्रयाग) का पर्स मार्ग में कहीं खो गया था। पर्स में आवश्यक दस्तावेज, आईडी कार्ड और नगदी मौजूद थी। अपने स्तर से काफी ढूंढ़खोज किये जाने पर भी पर्स नहीं मिल पाया तो इसकी सूचना उनके द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग को दी गयी। सूचना प्राप्त होने पर उ0नि0 शिव प्रसाद द्वारा तत्काल तत्परता दिखाई गई। काफी खोजबीन और स्थानीय स्तर पर प्रयासों के बाद उक्त पर्स को बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात रणवीर सिंह को बुलाकर उनका पर्स समस्त सामान सहित सुरक्षित वापस किया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर रणवीर सिंह ने रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यप्रणाली और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।
रुद्रप्रयाग पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से पंजाब निवासी व्यक्ति का खोया हुआ पर्स सकुशल वापस किया गया ।















Leave a Reply