फायर कर्मियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं/ टीचर्स को पढ़ाया अग्नि सुरक्षा का पाठ ।

उत्तरकाशी | फायर सर्विस बड़कोट की टीम द्वारा सेंट मैरी स्कूल, पौंटी बड़कोट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र छात्राओं व अध्यापक गणों को अग्नि दुर्घटना से बचाव तथा विद्यालय में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में आग से बचाव के तरीके तथा आपातकालीन नंबर 112 की महत्वा को बताया गया । आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक/प्रशिक्षित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में फायर की टीम द्वारा व्यापक स्तर पर ‘अग्नि सुरक्षा एवं बचाव’ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *