रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग की कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल” के तहत एक और सराहनीय कार्य किया है। इंदौर (मध्य प्रदेश) के थाना खजराना क्षेत्र से बिना बताए कालीमठ मंदिर दर्शन के लिए आए 15 वर्षीय बालक रुद्र पांडे पुत्र अनिल पांडे, निवासी 84 श्री कृष्ण विहार कॉलोनी को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। बालक की गुमशुदगी के सम्बन्ध में उसके स्थानीय थाना खजराना में मु.अ.सं. 202/2026 पंजीकृत था । सूचना मिलते ही कोतवाली गुप्तकाशी की ऑपरेशन स्माइल टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बालक को कालीमठ से सुरक्षित ढूंढ निकाला। आज बालक को उसके परिजनों और इंदौर पुलिस टीम के सुपुर्द कर सकुशल विदा किया गया। परिजनों ने रुद्रप्रयाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की है ।
इंदौर से लापता बालक को रुद्रप्रयाग की गुप्तकाशी पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया |













Leave a Reply