उत्तरकाशी | अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में फायर सर्विस टीम द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय मे स्थित गैस गोदाम एवं पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वहां फायर की टीम द्वारा पैट्रोल पम्प/एजेन्सी पर उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूशर) के सही उपयोग, संचालन एवं आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया । फायर की टीम द्वारा पेट्रोल पम्प/एजेन्सी पर लगे अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूशर) आदि को चैक किया गया जिन उपकरणों में तकनीकी कमी पायी गयी उन्हें तत्काल रिप्लेस करने के साथ गोदाम एवं पेट्रोल पम्प के प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक हिदायतें दी गयी |
अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा किया गया गैस गोदाम व पेट्रोल पम्पों निरीक्षण ।
















Leave a Reply