रुद्रप्रयाग पुलिस लाइन में आयोजित हुई शुरुआत की साप्ताहिक परेड ।

रुद्रप्रयाग | रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) में आज शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा परेड का मान प्रणाम (सलामी) ग्रहण करने व निरीक्षण करने के साथ हुआ। जवानों की शारीरिक दक्षता को बढ़ाने और उनमें ऊर्जा का संचार करने के लिए परेड की शुरुआत हल्की दौड़ से की गई। इसके पश्चात, परेड में सम्मिलित जवानों ने टोलीवार अभ्यास करते हुए ड्रिल का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों को शस्त्रों के संचालन के लिए शस्त्राभ्यास भी कराया गया, जो पुलिस बल की आकस्मिक चुनौतियों से निपटने की तैयारी को दर्शाता है । ​परेड की समाप्ति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार (Armoury) और क्वार्टर गार्ड का जायजा लेते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही, स्टोर, गणना कार्यालय और जीडी (GD) कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की गई। गार्दों के रजिस्टर इत्यादि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई स्वच्छता बनाए रखने और जवानों के कल्याण हेतु सुविधाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया, ताकि पुलिस बल पूरी सजगता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके। आयोजित हुई पुलिस परेड अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, समस्त कोतवाली व पुलिस कार्यालय के कुल 90 कार्मिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *