रुद्रप्रयाग | जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पूरे जनपद में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत निरन्तर वृहद सत्यापन और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी कोतवाली प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटलों, होम-स्टे, रिजॉर्टों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहनता से जांच करें तथा बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करें। अब तक जनपद पुलिस के द्वारा 2250 व्यक्तियों का ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान इन व्यक्तियों का विवरण आईसीजेएस (अंतर संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली) पर सर्च करने के उपरान्त संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों का विवरण नैटग्रिड सहित विभिन्न पोर्टलों पर सर्च किया जा रहा है । होटल, होमस्टे व रिजॉर्ट की चेकिंग के दौरान आगन्तुक रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता व उपयोगिता सहित होटल में ली जा रही आई.डी. फार्म-सी इत्यादि के विवरण को चेक किया जा रहा है। अब तक 170 होटल इत्यादि की चेकिंग की गयी है। सत्यापन व चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। *गत दिवस चोपता-तुंगनाथ क्षेत्रान्तर्गत एसएचओ ऊखीमठ मनोज नेगी द्वारा इस क्षेत्र में कैम्पिंग का कार्य कर रहे 2 व्यक्तियों द्वारा उनके कार्य हेतु रखे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराये जाने पर दोनों का उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार का चालान किया गया है। इससे पूर्व भी पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा भी सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित ठेकेदार के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी थी ।
ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत जनपद पुलिस का सत्यापन अभियान निरन्तर जारी, साथ ही होटलों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों की भी सघन चेकिंग है जारी। बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने वालों पर की जा रही चालानी कार्यवाही ।















Leave a Reply