रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में संचालित अभिनव पहल “अभियान प्रहरी पड़ाव” के तहत जनपद पुलिस लगातार सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच रही है। इसी क्रम में गत रात्रि चौकी प्रभारी जखोली महेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गोर्ती में राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया । इस दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनी। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि उनके द्वारा सम्पूर्ण जनपद भर में ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होने ग्रामवासियों को बताया कि वे अपने गांव में आने वाले किसी भी अजनबी के सम्बन्ध में आपसी पूछताछ व संदिग्धता परिलक्षित होने पर पुलिस को जरूर सूचित करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 112 पर भी कॉल कर सकते हैं। ग्रामीणों से वार्ता करने पर उनके द्वारा ग्राम प्रहरी द्वारा उचित सहयोग व अच्छा कार्य करने की बात बताई गयी। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव के बुजुर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशल क्षेम जानी गयी। रात्रि चौपाल के पश्चात पुलिस टीम ने गांव में ही रात्रि प्रवास कर गांव के परिवेश को जाना गया ।
चौकी जखोली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोर्ती में आयोजित हुई रुद्रप्रयाग पुलिस की चौपाल ।















Leave a Reply