दिवंगत कर्मिक गिरवीर चंद रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।

उत्तरकाशी | पुलिस दूरसंचार उत्तरकाशी में नियुक्त संदेशवाहक गिरवीर चंद रमोला(42 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया था । उनके द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च योगदान दिया गया। दिवंगत कर्मिक गिरवीर चंद रमोला मूल रुप से ग्राम मसोन, पो0ओ0 गेंवला(बह्मखाल), तहसील डुंडा उत्तरकाशी के निवासी थे। वर्ष 2007 में वह पुलिस दूरसंचार में संदेशवाहक के पद पर नियुक्त हुये थे । स्व0 गिरवीर चंद रमोला के असामयिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा आज 10 मार्च 2026 को पुलिस लाईन उत्तरकाशी में 2 मिनट का मौन धारण कर ससम्मान श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावना कैंथोला, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दीपक नौटियाल, प्रभारी पुलिस दूरसंचार(उत्तरकाशी) नीलम भाकुनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिवारजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी । एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवारजनों से मुलाकात कर धैर्य बंधाया गया तथा पुलिस विभाग की ओर से हरसम्भव सहायाता का भरोसा दिया गया । स्व0 गिरवीर चंद रमोला ईमानदार, मिलनसार स्वभाव एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मी थे, उनके असामयिक निधन से पुलिस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुयी है, पूरा उत्तरकाशी पुलिस परिवार शोक संतप्त है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस विकट दुःख को सहने की असीम शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *