उत्तरकाशी । कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल एवं कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है । 1 व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर अपनी पत्नी के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा महिला के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा गुमशुदा की तलाशी हेतु कोतवाली उत्तरकाशी व ऑपरेशन स्माइल की टीम को जरुरी निर्देश दिये गये थे । पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये गुमशुदा को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
ऑपरेशन स्माइल व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।














Leave a Reply