उत्तरकाशी में यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, 52 के किये चालान नशे की हालत में वाहन चलाने पर 1 मोटर साइकिल चालक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी | बढ़ती सडक दुर्घटनाओं को देखते हुये दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सांय को यातायात पुलिस की टीम द्वारा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में चैकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवरस्पीड, नो पार्किंग आदि यातायात नियमों का उलंघन करने पर 5 *2 के एमवी एक्ट मे चालान किये गये। जिसमें नशे की हालत में वाहन चलाने पर 1 मोटरसाइकिल चालक को यातायात पुलिस द्वारा गिरफ्तार तथा वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया । उत्तरकाशी पुलिस सभी वाहन चालकों तथा आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें, तीन सवारी न बैठायें, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। सडक सुरक्षा तथा यातायात के नियम हमारी सुरक्षा तथा जीवन की रक्षा के लिये बेहद उपयोगी हैं।* उत्तरकाशी पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान जारी है। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *