जीजीआईसी उत्तरकाशी मे पुलिस जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को पढाया महिला सुरक्षा का पाठ बालिकाओं की शिकायत व समस्याओं के निवारण हेतु लगाये गये ‘स्पीक अप बॉक्स’ |

उत्तरकाशी | महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन मे संचालित अभियान “अभया” तथा “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी में जनजागरुकता कार्याक्रम आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति सजग किया गया । कार्यक्रम मे उ0नि0 गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, अपराध, महिलाओं से जुडे साइबर अपराधों तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से जुड़े कानून, अधिकार व योजनाओं की जानकारी देते हुये उत्तराखण्ड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताई गयी । इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को अभियान अभया से सम्बन्धित हेल्पलाइन कार्ड व पम्पलेट्स भी वितरित किये गये। कॉलेज में बालिकाओं की शिकायत व समस्याओं के निवारण हेतु ‘स्पीक अप बॉक्स’ लगाये गये, मुख्य आरक्षी मंजु(कोतवाली उत्तरकाशी) द्वारा कॉलेज को गोद लिया गया है, जो माह मे एक बार कम्प्लेन बॉक्स को चैक करेंगी तथा बीच-2 में छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *