उत्तरकाशी | पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न गांव-मोहल्लों, स्कूल-कॉलेज, मेले-त्योहारों व प्रतिष्ठित संस्थानों पर जनसंवाद तथा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज विशेषकर युवा वर्ग को नशा, साइबर, यातायात, महिला अपराध जैसे सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के साथ आमजनमानस की समस्याओं को सुना जा रहा है । उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस आपके द्वार के अन्तर्गत महर्षि विद्या मन्दिर ज्ञानसू उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र/छात्राओं को साइबर, यातायात व महिला अपराध के प्रति जागरुक किया गया । महिला उ0नि0 गीता(प्रभारी महिला कांउसलिग सैल) द्वारा छात्र/छात्राओं को महिला तथा अपराधों प्रति भी सजग करते हुये महिला तथा बच्चो से जुडे कानून व अधिकारों की जानकारी दी गयी साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति व डायल 112 की जानकारी दी गयी। महिला सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “अभया” की जानकारी देते हुये हेल्पलाईन नं0 कार्ड वितरित किये गये। छात्राओं की शिकायत निवारण हेतु स्कूल में स्पीक अप बॉक्स भी लगाये गये । कार्यक्रम मे यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफाल द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को 36वें सडक सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत यातायात नियमों व सडक सुरक्षा की व्यापक जानकारी देते हुये नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट, ओवरस्पीड, रैश ड्राइविंग आदि के प्रति सजग किया गया । मुख्य आरक्षी संजय बिष्ट द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की जानकारी देते हुये अज्ञातल, मैसेज, ई-मेल, लिंक तथा लालचभरे/लुभावने ऑफर से सचेत रहने की सलाह दी गयी। सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सावधानी बरतने के साथ ही अपना ओटीपी पिन किसी के साथ भी न साझा करने की हिदायत देते हुये साइबर अपराध/ठगी की सूचना तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 पर देने हेतु बताया गया ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल विवेक रावत, अध्यापक गण भी मौजूद रहे।














Leave a Reply