केदारनाथ | विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में वर्तमान में हो रही भारी बर्फबारी के कारण सम्पूर्ण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंड के बावजूद, शीतकाल में धाम की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं । धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बर्फबारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच जवानों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस बल और आईटीबीपी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाया गया है ।
सतत निगरानी: मंदिर परिसर सहित संपूर्ण संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की तैनाती की गई है।
विषम परिस्थितियों में सेवा: हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फबारी के बीच भी जवान 24×7 ड्यूटी पर तैनात हैं ।
केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; पुलिस और आईटीबीपी के जवान मुस्तैदी से तैनात ।
















Leave a Reply