36वां सडक सुरक्षा माह यातायात नियमों का उलंघन करने पर 14 के चालान, नशे की हालात में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 1 चालक गिरफ्तार ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित किये जा रहे 36वें सडक सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति व्यापक स्तर पर जनजागरुकता बढाने के प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है । उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल के नेतृत्व मे यातायात पुलिस की टीम द्वारा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के आस-पास वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उलंघन करने पर 14 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी । शराब के नशे में अनियंत्रित गति/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 1 टेम्पो ट्रेवल चालक को गिरफ्तार तथा वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया । टेम्पो ट्रेवल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही सवार 17 महिलाओं के लिये यातायात पुलिस की टीम द्वारा मौके पर दूसरे वाहन की व्यवस्था की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *