अगस्त्यमुनि | जनता की सेवा और सुरक्षा के अपने संकल्प को दोहराते हुए थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया । मामले का विवरण – सुनीता देवी (पत्नी श्री रामेश्वर, निवासी ग्राम फलई) द्वारा थाना अगस्त्यमुनि पर सूचना दी गई थी कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया । प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और अपने स्तर से सघन खोजबीन शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया ।
सुपुर्दगी – सुनीता देवी को थाने पर बुलाकर बरामद मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर सुनीता देवी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की इस कार्यप्रणाली एवं तत्परता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
















Leave a Reply