हल्द्वानी शहर में वी0आई0पी0 कार्यक्रम के दृष्टिगत एस0पी0 नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ प्रभावी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था स्थापित करने के दिए र्देश |

हल्द्वानी | एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानों, यातायात प्रभारियों को हल्द्वानी शहर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में आज डॉ जगदीश चंद्र, एस0पी0 नैनीताल द्वारा वी0आई0पी0 ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों की एम0बी0 इंटर कॉलेज हल्द्वानी में ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को वी0आई0पी0 प्रोग्राम मानकों के अनुसार व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने, जनता की सुविधा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा प्रभावी चेकिंग, फ्रिस्किंग, एक्सेस कंट्रोल के साथ शतर्क रहते हुए शालीनता पूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए । ब्रीफिंग के दौरान मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी आर0डी0 मठपाल पुलिस अधीक्षक संचार जनपद नैनीताल अमित कुमार सीओ हल्द्वानी गौरव किरार सीएफओ नैनीताल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी सीओ प्रतिमा भट्ट, सीओ तपेश चंद, सीओ संजय गर्ब्याल समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *