उत्तरकाशी | यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “36वें सड़क सुरक्षा माह” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल के नेतृत्व मे यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा एंजेल्स इण्टरनेशल एकेडमी, मातली में सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की उपयोगिता की जानकारी प्रदत्त की गयी । छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल्स के साथ-साथ यातायात नियमों नाबलिक द्वारा वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी, आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
यातायात पुलिस की टीम ने स्कूली बच्चों को पढाया सडक सुरक्षा का पाठ ।
















Leave a Reply