उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण कर कोतवाली पर लम्बित विवेचनाओं व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कोतवाली के मालगृह, आर्म-एम्युनेशन, कार्यालय, भोजनालय एवं थाना प्रांगण की साफ-सफाई जायजा लेने के उपरान्त अभिलेखों व पत्रावलियों को चैक किया गया। ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्यो को अध्यावधिक रखने के साथ कोतवाली पर लावारिस वाहन तथा माल-मुकदमाती के निस्तारण निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पुलिस जवानों की शस्त्र हैण्डलिंग भी जांची गयी । निरीक्षण के दौरान व0उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट, उ0नि0 विनोद पंवार, उ0नि0 दीपशिखा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे ।
सीओ उत्तरकाशी द्वारा किया गया कोतवाली उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।
















Leave a Reply