पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में थाना अगस्त्यमुनि की सीएलजी गोष्ठी का हुआ आयोजन; सुरक्षा और जन-सहयोग पर दिया जोर ।

रुद्रप्रयाग | ​जनपद रुद्रप्रयाग में अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज थाना अगस्त्यमुनि पुलिस के स्तर से पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में सामुदायिक सम्पर्क समूह (CLG) की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई । इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की ।

• ​मंदिरों की सुरक्षा और ग्राम प्रहरियों की भूमिका – पुलिस उपाधीक्षक ने ​गोष्ठी में विशेष रूप से क्षेत्र के मंदिरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना ग्राम प्रहरियों, ग्राम प्रधानों और पुजारियों की संयुक्त जिम्मेदारी है। ​ग्राम प्रहरियों को पुलिस का महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बताते हुए निर्देशित किया गया कि वे शराब की अवैध बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और आपसी झगड़ों की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।
• ​तकनीकी निगरानी और सत्यापन पर बल – ​अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए CCTV कैमरों की महत्ता पर जोर दिया गया। स्थानीय
​व्यापार मण्डल से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर कैमरे लगवाएं। ​आम जनमानस को भी अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का अनिवार्य सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके।
• ​सामाजिक सुधार और साइबर सुरक्षा – ​बैठक में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई और इसे रोकने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर नशे की प्रवृत्ति में लिप्त व्यक्तियों एवं युवाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की अपील की गई। वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके साझा किए गए और सतर्क रहने की सलाह दी गई ।

गोष्ठी के दौरान पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर सहमति बनी । पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने उपस्थित प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि को आज की गोष्ठी में उठाए गए सुझावों पर अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । ​उपस्थिति- ​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, स्थानीय व्यापारी और थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *