सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस ने वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर टेप साथ ही वाहन चालकों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरुक |

नैनीताल | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है । उक्त अभियान को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी यातायात के पर्यवेक्षण में महेश चंद्रा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा वर्तमान में शीतलहर के चलते कोहरे में वाहनों की विजिबिलिटी बढ़ाने के उद्देश्य से वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाये गए। यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर वाहनों को कोहरे में सावधानी पूर्वक चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *