क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी ने किया थाना काठगोदाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण थाने के सभी ऑनलाइन अभिलेखीय कार्य अध्यवाधिक करने दिए महत्वपूर्ण निर्देश |

हल्द्वानी | क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी द्वारा थाना काठगोदाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया ।

➡️ निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द, थाना भवन, कार्यालय व बैरिकों तथा हवालात का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

➡️ थाने के अभिलेख व लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई एवं थाना कार्यालय में नियुक्त स्टाफ को थाना अभिलेखों के उचित रख रखाव, तथा विवेचना अधिकारियों को अभियोगों की विवेचना में गुणवत्ता निस्तारण एवं कार्य प्रणाली में सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए।

➡️ थाने में सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की गई। थानाध्यक्ष काठगोदाम को सभी पोर्टल्स ओर ऑनलाइन कार्यों को अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए।

➡️ माल मुकदमाती के पुलिंदो का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मालों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सभी मालों का चिन्हीकरण करके सुव्यवस्थित और तरतीब वार लगाने के निर्देश दिए गए।

➡️ थाने में उपलब्ध शास्त्रों खोलने जोड़ने का अभ्यास व साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए।

➡️ थानाध्यक्ष काठगोदाम को जन जागरूकता हेतु थाने के डिस्प्ले बोर्ड में वर्तमान में प्रचलित विभिन्न हेल्पलाइन, साईबर, महिला अपराधों के संबंध में जागरूकता करने हेतु उपयुक्त बैनर और फ्लैस बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

➡️ थाने के भवनों का निरीक्षण किया गया, थानाध्यक्ष काठगोदाम को भवनों के अनुरक्षण करने के निर्देश दिए गए।

➡️ इसके उपरांत थाने के सभी विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया। सभी को गुणवत्तायुक्त विवेचना करने तथा निर्धारित समयानुसार विवेचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम उ0नि0 दिलीप कुमार प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम समेत थाने के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *