उत्तरकाशी | पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा कोतवाली मनेरी का वार्षिक निरीक्षण कर कोतवाली पर लम्बित विवेचनाओं, शिकायतों के निस्तारण के साथ थाने आने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं/ आगुंतको सभ्य तथा मृदु व्यवहार के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कोतवाली के मालगृह, आर्म-एम्युनेशन, कार्यालय, भोजनालय एवं थाना प्रांगण की साफ-सफाई जायजा लेने के उपरान्त अभिलेखों व पत्रावलियों को चैक कर अध्याविधिक रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । कोतवाली पर लंबित विवेचना एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा ऑनलाइन शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निर्धारित समय अवधि के भीतर निस्तारण करने के संबंध में जरुरी दिशा निर्देश दिए गए । समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों का सम्मेलन लेकर व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं को पूछा गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर, व0उ0नि0 सुखपाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण मौजूद रहे ।
सीओ उत्तरकाशी द्वारा किया गया कोतवाली मनेरी का वार्षिक निरीक्षण ।
















Leave a Reply