उत्तरकाशी | आज 30 जनवरी 2025 को “शहीद दिवस” के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के अमर बलिदानियों एवं वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू मे पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय
के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में आहुति देने वाले अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वहीं पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार तथा जनपद के सभी कोतवाली, थाना व स्टेशन पर सम्बन्धित प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गयी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा सभी को भारतीय स्वतन्त्रा संग्राम का स्मरण करवाते हुये राष्ट्र की स्वतन्त्रा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया, सभी को अपने कर्तव्यो व दायित्वों का पुरी ईमानदारी से निर्वहन करने के लिये प्रोत्साहित किया गया । शहीद दिवस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वृहत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने हेतु प्रेरित किया गया ।
















Leave a Reply