एसपी उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सैलानियों की सुरक्षा व यातायात को सुचारु रखने के दिये गये निर्देश |

उत्तरकाशी | बर्फबारी के चलते जनपद उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित लुभावने पर्यटक स्थल खरसाली(खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, मोरी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, चौरंगी, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि हिमपात से गदगद हैं। भारी संख्या में सैलानी/पर्यटक इन पर्यटक स्थलों पर बर्फवारी का लुत्फ उठाने आ रहे हैं। बर्फ के इस मौसम में सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुगम यातायात हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय उत्तरकाशी से लेकर हर्षिल तक गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग का निरीक्षण करते हुये पुलिस तथा पर्यटक रुट से जुडी अन्य एजेन्सियों के अधिकारी एवं कर्मियों को सैलानियों की सुलभता तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये। हर्षिल घाटी में बर्फवारी का लुत्फ उठाने आने वाले पर्यटकों हेतु सभी एजेन्सियों को बेहतर समनव्य के साथ काम करने तथा बर्फवारी से अवरुद्ध मार्गों पर बर्फ हटाने, चुनें का झिडकाव तथा अन्य सुरक्षात्मक उपाय के सम्बन्ध मे आवश्यक निर्देश देते हुये अवरुद्ध मार्ग को तुरन्त सुचारु किये जाने के निर्देश दिये गये। सैलानियों की सुरक्षा तथा यातायात प्रबन्धन हेतु रुट पर तैनात पुलिस जवानों को पर्यटकों की हर सम्भव सहायता करने, यातायात व्यवस्था के स्मुथ बनाने तथा मौसम खराब/मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में पर्यटको को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने के निर्देश दिये गये, जरुरत पडने पर अलाव आदि की व्यवस्था करने हेतु बताया गया। संवेदनशील, दुर्घटना प्रभावी स्पॉट, मोडों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा यातायात के साइन बोर्ड को दुरुस्त रखने निर्देश दिये गये । एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा पर्यटकों से फीडबैक लेते हुये बर्फवारी वाले स्थानों पर वाहन को सावधानी पूर्वक व धीमी गति में चलाने, अतिरिक्त स्टैपनी एवं टूलकिट, पर्याप्त गर्म व ऊनी वस्त्र साथ में रखने की अपील करते हुये बताया गया कि बर्फवारी के सीजन में सैलानियों की सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी के सभी पर्यटक स्थलों पर पुलिस जवान तैनात हैं । कृपया पुलिस-प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें, पुलिस सहायता हेतु नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा 112 पर सम्पर्क करें । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप तोमर, प्रभारी चौकी भटवाड़ी निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात लक्षम्ण सिंह चुफाल, अ0उ0नि0 सुनील तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *