जनपद के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण बाधित हुए सड़क मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ।

रुद्रप्रयाग | जनपद के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण बाधित हुए सड़क मार्गों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है । इसी क्रम में खड़पतिया-घिमतोली क्षेत्र के अन्तर्गत कनकचौरी (कार्तिक स्वामी) की ओर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु कर दिया गया है । चौकी प्रभारी दुर्गाधार, श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क पर जमा बर्फ को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बना दिया गया है । बर्फबारी के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई थी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों को असुविधा हो रही थी । यात्रियों से अपील है कि ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पाला होने के कारण वाहन सावधानी से चलाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *