रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली गयी। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में कार्यालय स्टाफ को तथा सम्बन्धित थाना व शाखा प्रभारियों द्वारा अधीनस्थों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभनों से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी ।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा ली गयी निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ।














Leave a Reply