एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही रामनगर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं । जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में रामनगर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए भवानींगज से अभियुक्त गुरुप्रीत सिंह पुत्र रंजीत निवासी हिम्मतपुर नई बस्ती रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 76 पाउच(लगभग 38 लीटर ) अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी , जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पर एफ०आई०आर०नं०:–16/26 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *