गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत रैतिक परेड हेतु नैनीताल पुलिस का पूर्वाभ्यास शुरू |

नैनीताल | SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने DSA ग्राउंड में परेड का बारीकी से निरीक्षण कर परेड को भव्य तथा दिव्य बनाने हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश | गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा *रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा DSA ग्राउंड नैनीताल में पुलिस द्वारा पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है । SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा परेड स्थल DSA मैदान नैनीताल में परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर उनके द्वारा परेड का बारीकी से निरीक्षण कर *परेड को भव्य तथा दिव्य बनाने तथा कमियों को दुरुस्त करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए । इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरकेश सिंह निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *