सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम स्कूल बसों में मेडिकल किट का निरीक्षण तथा दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने हेतु किया जागरूक |

नैनीताल | सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार यातायात दुर्घटनाओं में प्रभावी रोकथाम लगाने हेतु प्रदेश में 16 जनवरी से से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ साथ स्कूल बसों में लगे सुरक्षा उपकरणों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए है । उक्त अभियान के तहत यातायात प्रभारी हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हाइडल गेट में स्कूल बसों में उपलब्ध मेडिकल किट चेक करते हुए वाहन में मानकों के अनुरूप सुरक्षा उपकरण स्थापित करने के निर्देश दिए गए । साथ ही CPU प्रभारी जगदीश राम कोहली द्वारा मंडी चौराहे पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही अनुपालन न करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *