मासूमों को परिजनों के सुपुर्द कर यातायात पुलिस/ऑपरेशन स्माइल की टीम ने लौटाई मुस्कान ।

उत्तरकाशी | आज 20 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी, माघ मेला मे 2 नन्हें-मुन्हे(5-6 वर्ष उम्र के) भाई बहन भीड-भाड में अपने परिजनों से बिछुड गये थे, अपने आप को अकेला पाकर बच्चे रो रहे थे, बच्चों को उदास/रोते देखकर यातायात पुलिस व ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा बच्चों को यातायात के स्टॉल के पास लाकर परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी जुटाकर, माइक अलाउन्समेन्ट से परिजनों को बुलाकर बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा परिजनों को अपने पाल्यों का ध्यान रखने व भीड़-भाड़ में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *