चोरगलिया पुलिस ने 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चोरगालिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता मिली है । पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त प्रिंस सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम परसरामपुर थाना-चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष को 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है । उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगालिया में FIR NO- 05/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तारी*

प्रिंस सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम परसरामपुर थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष,

*बरामदगी*
62 पाउच अवैध कच्ची शराब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *