जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए मंगलवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया ।

रुद्रप्रयाग | जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए मंगलवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया । यह परेड पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित की गई, जिसमें पुलिस कर्मियों के शारीरिक फिटनेस और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया । आज की परेड का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की उपस्थिति में किया गया। उनके द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण करने के उपरान्त दौड़ चाल व कवायद (ड्रिल) की गयी । पुलिस परेड द्वारा आगामी गणतन्त्र दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस बल की वर्दी और उनके शस्त्राभ्यास का निरीक्षण कर अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। परेड के बाद पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं और सम्बन्धित रजिस्टरों का अवलोकन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *