श्यामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा श्यामपुर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट, बिना HSRP, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र आदि अनियमितताओं वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई । अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों के चालान किए गए तथा 5 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई | नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे । परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं व अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *