सत्यापन अभियान जारी विष्णुलोक कॉलोनी व सलेमपुर महदूद में रानीपुर पुलिस का सघन सत्यापन अभियान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 06 मकान मालिकों पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ियों, होटल/ढाबों में कार्यरत व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है तथा आमजन को सत्यापन के प्रति जागरूक किया जा रहा है । इसी क्रम में रविवार को घने कोहरे एवं धुंध के बावजूद रानीपुर पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद एवं विष्णुलोक कॉलोनी में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, ठेली/फड़ वालों, कबाड़ियों, होटल/ढाबों में कार्यरत व्यक्तियों एवं बिना सत्यापन घूम रहे संदिग्धों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा मौके पर कुल 35 किरायेदारों का सत्यापन कराया गया। साथ ही बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर एवं बाहरी व्यक्तियों को रखने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 01 मकान मालिक का ₹5000/- का नगद चालान किया गया तथा 05 मकान मालिकों के विरुद्ध ₹50,000/- के कोर्ट चालान किए गए । रानीपुर पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने हेतु निर्देशित एवं जागरूक किया गया। साथ ही होटल/ढाबों में कार्यरत सभी व्यक्तियों को भी अपना सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए ।

विवरण
1. कुल 01 नगद चालान ₹5,000/-
2. कुल 05 कोर्ट चालान ₹50,000/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *